अतुल्य भारत चेतना
रईस
रुपईडीहा/बहराइच। नगर पंचायत रुपईडीहा के मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे 927 पर अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत सड़क के किनारे पटरियों पर कब्जा किए लोगों को हटाया गया। इसके साथ ही नाले के पार दुकान न लगाने का निर्देश भी दिया है। अन्यथा उस स्थिति में उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडे के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के अंतर्गत सड़कों के किनारे ठेलो को हटाया गया। लगातार जाम लगने की शिकायतें मिल रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अश्वनी पाण्डेय, नायब तहसीलदार शैलेश अवस्थी, रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह, सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत रुपईडीहा के सुपरवाइजर व सफाई कर्मी इस अभियान में शामिल रहे।