अतुल्य भारत चेतना
नरेंद्र चौहान
गुरुग्राम। पुलिस कर्मचारियों तथा उनके बच्चों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन गुरुग्राम, मानेसर व भौंडसी में ई-लाईब्रेरियां स्थापित की गई है। शुक्रवार को शत्रुजीत कपूर पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के द्वारा इन लाइब्रेरीयों का उद्घाटन किया गया। विकास कुमार अरोड़ा पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम की देखरेख में इन पुस्तकालय को स्थापित किया गया।
पुलिस लाइन में बनी ई-लाइब्रेरी में पुलिसकर्मियों के बच्चे सीखे सकेंगे विदेशी भाषा
आधुनिक एवं आदर्श पुस्तकालय के स्वरूप को साकार करते हुए कंप्यूटर सिस्टम के साथ एल.ई.डी. स्क्रीन एवं वाईफाई की सुबिधा उपलब्ध है। प्रत्येक लाईब्रेरी में एक समय मे 100 से अधिक पाठक बैठ सकते हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा अब तक विभिन्न जिलों में 18 पुलिस लाईनों में पुस्तकालय का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष 07 पुलिस परिसरों में पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस कर्मचारियों तथा उनके बच्चों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन गुरुग्राम, मानेसर व भौंडसी में ई-लाईब्रेरियां स्थापित की गई है। शुक्रवार को शत्रुजीत कपूर पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के द्वारा इन लाइब्रेरीयों का उद्घाटन किया गया। विकास कुमार अरोड़ा पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम की देखरेख में इन पुस्तकालय को स्थापित किया गया।