अतुल्य भारत चेतना
सत्यम जायसवाल
कटघोरा/कोरबा। संकुल सुमेधा के संकुल प्राचार्या गीता साहू मैडम का स्थांतरण दुर्ग जिला हो गया है, जिनकी विदाई गुरुवार दिनांक 21 नवंबर 2024 को संकुल में आयोजित किया गया। जिसमें प्रभारी संकुल प्राचार्य भुखम सिंग अयाम, प्रधान पाठक सुख सिंग सिदार, शैल यादव, संदीप प्रताप सिंग, सुनील कुमार धोटे , बलराम भारद्वाज एवं व्यख्याता में अस्वनी महिपाल अनिता टोप्पो, जायसवाल मैडम एवं शिक्षक में तेजकुमारी चंद्रा, अनंतराम साहू, अनुराधा देवांगन, विनोद जायसवाल एवं सहायक शिक्षक उतरा साहू , राकेश साहू , अखिलेश कुमार साहू और संकुल सुमेधा के सभी शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारियों और सदस्यों की उपस्थिति में गीता साहू मेम की भावभीनी विदाई किया गया, जिसमें मैडम को श्रीफल शॉल देकर नम आंखों से भावभीनी विदाई दिया गया।