गोकुलेश्वर महादेव मंदिर पर भाजपाईयों ने चलाई झाड़ू
अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर
मथुरा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर मंदिरों में चलाए जा रहे देश व्यापी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जगह-जगह पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में कान्हा की नगरी में भाजपा के महानगर अध्यक्ष धनश्याम लोधी के निर्देशन एवं सतोहा मंडल के अध्यक्ष यशपाल सिंह के निवेदन पर मकर संक्रांति के दिन कदम्बेश्वर महादेव मंदिर कदम्ब विहार एवं गोकुलेश्वर महादेव मंदिर रिफाइनरी नगर में संयोजक प्रभात खण्डेलवाल की अगुवाई में स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया।

जिसमें भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी के जनप्रतिनिधि जनार्दन शर्मा की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाया जाना था, किन्ही कारणवश सांसद जनप्रतिनिधि उपस्थित नही हो सके। कार्यक्रम संयोजक प्रभात खण्डेलवाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर राधा ठाकुर, राजेन्द्र सिंह पार्षद, एडवोकेट भानु शर्मा, सौरभ चौधरी, बादल शर्मा, बंटी शर्मा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
subscribe our YouTube channel


