अतुल्य भारत चेतना
रईस
रूपईडीहा/बहराइच।समाजवादी सिपाही और राजनीति में शिष्टता की मिसाल रहे समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष जमाल अहमद को शुक्रवार को रूपईडीहा स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दरमियान जिले की दिग्गज राजनीतिक हस्तियों सहित उनके रिश्तेदार, परिवार के लोग, पार्टीजन और भारी संख्या में चाहने वाले मौजूद थे। इससे पहले 21 सितंबर की रात हॉस्पिटल में उनका निधन हो जाने के बाद रात 2:30 बजे उनका शव रूपईडीहा स्थित आवास मुस्लिम बाग पर लाया गया।

यहाँ पर 22 सितंबर शुक्रवार को सुबह से ही उनके आखिरी दर्शन के लिए लोग उमड़ना शुरू हो गए। शहर की राजनीतिक हस्तियों सहित सभी लोगों ने मुस्लिम बाग पहुंच कर समाजवादी ब्लॉक अध्यक्ष जमाल अहमद को श्रद्धांजलि दी। उनकी मिट्टी में सपा के जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव, रुपईडीहा पूर्व विधायक शब्बीर अहमद, जिला उपाध्यक्ष हरीश वर्मा,जिला सचिव आनंद पाठक, जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीश चंद्र, रूपईडीहा चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य, पूर्व प्रधान जुबेर अहमद फारुकी सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। जमाल अहमद का जनाजा कब्रिस्तान के लिए रवाना हुआ। ईदगाह पहुंच कर जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद जनाजे को सुपुर्द-ए -खाक किया गया। इस दौरान वहाँ पर उपस्थित लोगों की जुबान पर जमाल अहमद की नेक दिली और दरिया दिली की चर्चा रही।
