Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया

By News Desk Nov 3, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कश्यप

रतनपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गायत्री मंदिर नवागांव रतनपुर परिसर में एक स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छ भारत अभियान के राष्ट्रीय लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में शिक्षक दिनेश पाण्डेय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को स्वच्छ रखने का सभी ने संकल्प लिया। पिछले कई वर्षो से इनके द्वारा विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आज गायत्री मंदिर परिसर के चारों तरफ सफाई किया गया।

मंदिर के पास के घाट की सफाई करते हुए लोगों को स्वछता अभियान मे शामिल होने का आव्हान किया। श्री राम शर्मा के सप्त सूत्रीय कार्यक्रम में सफाई करने का काम परम पुनीत कार्य है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय स्वछता अभियान से जागरूकता बढ़ी है। गायत्री प्रज्ञा पीठ के मुख्य ट्रस्टी दिनेश पाण्डेय ने बताया – हमारा यह स्वछता अभियान लगातार अलग अलग जगहों पर चलता रहेगा। इस अभियान को सफल बनाने वालों में शिवचरण साहू, विष्णु चरण सिंह, रामचरण साहू, रमेश धीवर, विशाल कश्यप, सिल्लीहिन एवं अन्य पुरुष व महिलायें शामिल रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text