78 हजार शमन शुल्क वसूला
अतुल्य भारत चेतना
हाकम सिंह रघुवंशी
इसे भी पढ़ें (Read Also): Bahraich news; रूपईडीहा में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा के लिए पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त
विदिशा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न विभागों के द्वारा विभागीय कार्यो का क्रियान्वयन अभियान के रूप में किया जा रहा हैं। इसी कडी के तहत जिला परिवहन अधिकारी गिरजेश वर्मा ने बुधवार 30 अक्टूबर को यात्री बसों की सघन जांच पड़ताल की। जिसमें से नौ यात्री वाहन नियम विरूद्ध चलते पाए जाने के कारण उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई है। सात वाहनों से शमन शुल्क 78 हजार रूपए वसूला गया है, शेष दो वाहन प्रकरण निराकरण की प्रत्यांशा में जप्त कर जिला परिवहन कार्यालय प्रागंण मं सुरक्षार्थ हेतु रखे गए है। जिला परिवहन अधिकारी गिरजेश वर्मा ने बताया कि दीवाली त्यौहार पर बसों में पात्रता से अधिक यात्रियों के वहन करने एवं निर्धारित किराया से अधिक किराया लेने के उद्धेश्य से वाहनों की जांच सागर रोड पर आकस्मिक रूप से की गई। जिसमें से नौ वाहन नियम विरूद्ध संचालित पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है। तीन यात्री बसें स्पेशल पार्टी पर बिना परमिट संचालित होना पाया गया तथा अन्य यात्री बसें पात्रता से अधिक सवारी तथा निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूलने के कारण उल्लेखित बसो के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

