Breaking
Sun. Jun 8th, 2025

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कैनोपी स्टॉल सेड़वा में लगाया गया

By News Desk Oct 24, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
मोहम्मद हनीफ

सेड़वा/बाड़मेर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 को लेकर विधायक आदूराम मेघवाल के निर्देशन में सेड़वा मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने कैनोपी स्टॉल लगाकर आमजन को सदस्यता ग्रहण करवाई।
भाजपा के अम्बेडकर मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश वाघेला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जो पूरे भारत में व्यापक रूप से चल रहा है उसको लेकर आज सेङवा में अभियान को तेज कर 300 लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाई ।
इस अवसर पर भाजपा के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पुरखाराम मांजु, सेङवा मण्डल अध्यक्ष पूनमचंद विश्नोई, केकङ सरपंच खेताराम बैनिवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष खानु खान, ऑफलाइन सदस्यता जिला सहसंयोजक गोसाई मेहरा, डेलीगेट जवाराम चौहान, कृष्ण भील, भजनलाल गोदारा, किसनाराम पिंडेल, उर्जा राम, जगराम लोमरोङ, खूमाराम आदि मौजूद रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text