प्रजा पिता ब्रह्म कुमारी द्वारा जीवंत झांकी प्रस्तुत
अतुल्य भारत चेतना
शिवशंकर जायसवाल
कटघोरा। केटिजी क्लब द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी गोकुल धाम में गरबा नाइट का आयोजन किया गया। 10/ अक्टूबर /2024 को कार्यक्रम के अभायगत पवन गर्ग एवम बबीता गर्ग, अभय गर्ग एवम, अनिल मित्तल एवम सपत्नीक दुर्गा माता की दीप प्रज्वलित कर आरती किए। उसके तुरंत बाद प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी विश्विद्यालय द्वारा आयोजित नव दुर्गा की जीवंत झांकी में भी दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किए। गरबा डांस में भी भाग लिए।
पवन गर्ग भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा की इस प्रकार के धार्मिक आयोजन होने से हिंदू वर्ग के नए पीढ़ी के लोग अपनी संस्कृति को नही भूलेंगे। बल्कि धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। केटीजी क्लब के प्रमुख सदस्य लक्ष्मी गर्ग ने कहा की गरबा नाइट का आयोजन लम्बे समय से करते आ रहे है। लोगो की रुचि दिनों बढ़ती जा रही है। ब्रह्म कुमारी द्वारा जीवंत झांकी तो अनूठा है।


गरबा स्थान 10 मीटर की गोल घेरा में एक साथ 200 से 300 लोग एक साथ गरबा नृत्य करते है। गरबा नाइट में भाग लेने के लिए आस पास के लोग भी उपस्थित रहते है। गोकुल धाम में एक साथ एक हजार से अधिक लोग गरबा नृत्य कर सकते है। केटीजी क्लब में प्रमुख रूप से लक्ष्मी गर्ग, विनय सिंह, संजय अग्रवाल, अशोक रजक,लक्की गुप्ता उपस्थित रहे । ब्रह्म कुमारी द्वारा नवदुर्गा के रूपो की जीवंत झांकी भी लगाया गया है। जीवंत झांकी को देखने के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे है। जीवंत झांकी देखने पर ऐसा लगता है की मूर्ति को स्टेज में रख दिया गया है परंतु ऐसा नहीं है।