Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

वारासिवनी में नवदुर्गा उत्सव समिति ने इस वर्ष स्वर्ण मंदिर की थीम पर बनाए गए पंडाल में मां दुर्गा को किया विराजित

By News Desk Oct 11, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
उमेश शेंडे

बालाघाट। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर वारासिवनी में नवदुर्गा उत्सव समिति ने इस वर्ष स्वर्ण मंदिर की थीम पर बनाए गए पंडाल में मां दुर्गा को विराजित किया है। मां की मनोहारी प्रतिमा के दर्शन और स्वर्ण मंदिर की आकृति के बनाए गए भव्य पंडाल को देखने बड़ी संख्या में जिले सहित पड़ोसी जिले के भक्तगण पहुंच रहे हैं। यहां विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ गरबा का भी आयोजन किया जा रहा है।

सांसद भारती पारधी ने की पूजा-अर्चना

वारासिवनी के सिविल क्लब मैदान में मां भगवती की आराधना का पर्व नवरात्र भक्ति-भाव के साथ मनाया जा रहा है। प्रतिदिन प्रातः और संध्या में मां जगत जननी की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। गुरुवार रात सांसद भारती पारधी ने भी यहां पहुंचकर मातारानी की पूजा-अर्चना की।पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ मां दुर्गा की मनोहारी प्रतिमा के दर्शन समिति के अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा ने बताया कि नवदुर्गा उत्सव समिति सिविल क्लब 21 वर्ष से नवरात्र पर्व पर मां की प्रतिमा विराजित कर मां की आराधना कर रही है। प्रतिवर्ष नई थीम पर मातारानी का भव्य पंडाल बनाया जाता है। इस वर्ष स्वर्ण मंदिर की थीम पर पंडाल का निर्माण किया गया, जिसे दुर्गायनी मंदिर का नाम दिया गया है। इसका निर्माण कलकत्ता के कारीगरों ने किया है, जिसे देखने जिले सहित पड़ोसी जिले के लोग भी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मां की गरबा से मां की भक्ति की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग गरबा देखने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 16 अक्टूबर को समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें देश के नामी गायक कलाकार साहिल सोलंकी, ऐश्वर्या पंडित, सुरभि कश्यप और अभिजीत अपने गीतों की प्रस्तुति देंगे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text