अतुल्य भारत चेतना
मेहरबान अली कैरानवी
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय जाकर शामली जनपद के एसपी रामसेवक गौतम को एक ज्ञापन सौंप कर त्योहारी सीजन में नगर में बढ़ती व्यापारियों एवं नागरिकों की भीड़ व व्यापारियों के बढ़ते लेनदेन के कारण पुलिस गश्त बढ़ाकर व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार प्रदेश का व्यापार इंडिया के ऊपर अपने को सुरक्षित मानते हुए अपना व्यापार कर रहा है, मगर अब कुछ दिनों से चोरी व लूट की घटनाएं बढ़ रही है, इस कारण व्यापारी की सुरक्षा सुनिश्चित होना जरूरी है। साथियों ने कहा की शहर में ई-रिक्शाओं के बढ़ते दबाव के कारण ट्रैफिक जाम रहता है। ई- रिक्शा के रूट निर्धारित कर इनके द्वारा बढ़ती भीड़ बाजार की समस्या का समाधान कराया जाए इस अवसर पर मुख्यतः सूर्यवीर सिंह जिला अध्यक्ष ,नरेंद्र अग्रवाल नगर अध्यक्ष, रवि संगल नगर महामंत्री, सुभाष धीमान प्रदेश संगठन महामंत्री, महेश धीमान नगर कोषाध्यक्ष ,अनुज गोयल नगर संगठन महामंत्री आदि उपस्थित रहे।