Breaking
Sun. Jun 8th, 2025

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

By News Desk Oct 2, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
अमित त्रिपाठी

बहराइच। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर मंगलवार, दिनांक 01 अक्टूबर को नगरौर स्थित वृद्धाश्रम परिसर में वृद्ध कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर यहाँ रहने वाले वृद्ध महिला एवं पुरुषों को फल मिस्ठान एवं वस्त्र आदि वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उपस्थित अतिथि व आयोजकों ने वृद्ध जनों के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की।

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में आज वृद्ध महिला एवं पुरुषों के द्वारा सामूहिक पूजन अर्चन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद आनंद गौड़ ने वृद्धों के प्रति श्रद्धा की अभिव्यक्ति करते हुए उनके दीर्घायु व उत्तम व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की तथा उपस्थित जनों से वृद्ध एवं असक्त लोगों के बेहतर सेवा प्रबंधन का आवाहन किया और इस कार्य हेतु हर सम्भव सहयोग का भी वायदा किया।

विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज विराट शिरोमणि (सचिव स्थाई लोक अदालत) ने वृद्ध जनों को समाज का गौरव बताते हुए उनके अनुभवों से जीवन के पथ पर लगातार मजबूती से चलने की बात कही तथा वृद्ध महिला एवं पुरुषों को वस्त्र आदि वितरण कर उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित किया। मुख्य चिकित्सकाधिकारी संजय कुमार ने वृद्धों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सवंर्धन टिप्स दिए और स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया। प्रबंधक समाजसेवी दिलीप कुमार द्विवेदी ने वृद्ध जनों के कल्याण हेतु चलाए जा रहे विभिन्न उपक्रमो की विशेष चर्चा किया और उपस्थित लोगों से वृद्धाश्रम से सतत संवाद बनाए रखने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन सुलह अधिकारी अनिल मिश्र ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्त ने किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी , महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष अवध संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ,नगर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल ,अजय सिंह ,मनीष सिंह ,डॉ० अभय, विवेक श्रीवास्तव ,धर्मेन्द्र व बृजेश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text