अतुल्य भारत चेतना
वीरेन्द्र यादव
नवागांव/सीपत। केंद्र सरकार द्वारा संचालित देशव्यापी अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ का सीपत के समीपस्थ ग्राम नवागांव में आगमन हुआ। इस दौरान प्राथमिक शाला नवागांव में सभा का आयोजन हुआ जिसमें आयोजित कार्यक्रम में सभी विभाग के अधिकारियों ने ग्रामवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की ग्राम पंचायत सचिव कवींद्र साहू ने गांव में चल रहे विकास कार्य के संबध में जानकारी प्रदान की।


ग्रामीणों ने आवास योजना का फार्म जमा किया, गैस सिलेंडर का केवाईसी भी कराया गया। इस दौरान महिला समूह एवं छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। भाजपा मंडल महामंत्री श्री अभिलेष यादव ने कहा केंद्र की मोदी सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है सरकार की लोककल्याण कारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचना हमारा लक्ष्य है

जिंप सदस्य प्रतिनिधि दिलेन्द्र, कौशिक ने सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ पीएम आवास योजना की जानकारी प्रदान की कार्यक्रम में मंडल भाजपा अध्यक्ष , राज्यवर्धन कौशिक , रामनाथ तिवारी, मदन पाटनवार, हरिकेश गुप्ता, बलराम पाटनवार जिला पंचायत सदस्य नुरी कौशिल, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम सफल बनाने में श्री बेद प्रसाद टेंगवर , उपसरपंच बाई, पंच गण, अशोक कुमार, राजेन्द्र रजक, रामकली यादव,कविता बाई,रामप्यारी सूर्यवंशी, सुनैना देवी, श्री खाम्हन यादव, धनसाय रजक , कौशिल्या साहू, हरदेव यादव , गायत्री देवी, अभिषेक डोंगरे, कृष्णा देवी, गायत्री साहू, सहित सभी ग्रामवासी का सहयोग रहा।
subscribe our YouTube channel


