Breaking
Sun. Jul 27th, 2025

एसएसबी ने 60 लाख की चरस के साथ एक नेपाली महिला को किया गिरफतार

By News Desk Sep 13, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस

रूपईडीहा बहराइच। एस एस बी की रूपईडीहा चेकपोस्ट पर जांच के दौरान एक नेपाली महिला के पास से 2.20 किलो चरस बरामद हुआ। चरस के साथ उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। एस एस बी 42वी वाहिनी के सहायक कमांडेंट सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वाहिनी के रमन लाल उप कमांडेंट (प्रचालन) के निर्देशन में रूपईडीहा चेक पोस्ट पर नियमित चेकिंग और फ्रिस्किंग ड्यूटी व ऊ.प्र. पुलिस के साथ संयुक्त चेकिंग के दौरान एक महिला जो नेपाल से भारत आ रही थी चेकिंग के दौरान महिला के पास 02 पैकेट में कुछ संदिग्ध मिला जिसकी जांच के पश्चात पाया गया की उक्त वस्तु चरस है। पकड़ी गयी महिला से नाम पता पूछने पर जिसने अपना नाम सीता घर्ती उम्र 45 वर्ष पत्नी-वर्ण घर्ती पता प्रथा उत्तरगंगा वार्ड नं- 5 जिला-रूकुम (नेपाल) ने बताया की पकड़ी गई महिला की जमा व तलाशी राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति व निरीक्षक सामान्य सत्येन्द्र कुमार सिंह समवाय प्रभारी रुपैडिहा व अन्य एस एस बी कार्मिक तथा पुलिस के समक्ष ली गयी तो उनके पास से 2.200 कि.ग्रा.चरस बरामद हुआ। बरामद चरस की कीमत 60 लाख रुपए आंकी गई है। बरामद उक्त चरस व महिला को माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानव अधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रूपैडीहा जनपद बहराइच को सुपुर्द किया गया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text