Breaking
Sun. Jun 8th, 2025

न्यू टाउन में गणपति महोत्सव पर संकीर्तन का आयोजन

By News Desk Sep 11, 2024
Spread the love

चाकलेट से बनाया गया गणपति महाराज व उनका आसन

अतुल्य भारत चेतना
कुलभूषण गोयल

मोगा। मोगा के न्यू टाउन गली नंबर-4 में अग्रवाल वूमेन सैल की सदस्य शिफाली अग्रवाल की ओर से गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान चाकलेट से गणपति महाराज, उनके आभूषण तैयार किए गए, जो आकर्षण का केन्द्र रहे। इस दौरान अग्रवाल वूमेन सैल की सदस्य शिफाली अग्रवाल ने कहा कि गणपति महाराज, आसन, आभूषण, गणपति महाराज की सवारी को चाकलेट से तैयार किया गया। इस दौरान गणपति महाराज के सुंदर-सुंदर भजनों का गायन करके सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोर्या के जयघोष जयकारों से समागम स्थल गूंज उठा। इस मौके पर अग्रवाल वूमेन सैल की प्रदेश अध्यक्ष भावना बांसल ने शिफाली अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, साहिल अग्रवाल, सुरिंदर अग्रवाल को बधाई देते हुए सभी के मंगल कामना की। इस मौके पर नीनू बांसल, डा. वीना गुप्ता, लवीना गर्ग, सुनीता बांसल, कांता गर्ग, लक्की गुप्ता, शिवानी गुप्ता, नीलम जैन आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
फोटो-मोगा के 4 न्यू टाउन में गणपति महोत्सव में पूजा अर्चना करते हुए अग्रवाल वूमेन सैल की सदस्य शिफाली अग्रवाल, भावना बांसल व अन्य पदाधिकारी।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text