अतुल्य भारत चेतना
रईस
बहराइच। गत 01 सितंबर की रात रुपईडीहा बजाज़ा मार्केट में सईद अहमद उर्फ छक्कन की कॉस्मेटिक की दुकान है, जिसमें शार्ट सर्किट से आग लग गयी थी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रुपईडीहा इकाई ने सईद अहमद को एक लाख रुपये की नगद अहेतुक सहायता प्रदान की वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा ने मंडल के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, महामंत्री योगेंद्र शर्मा खेशाल फारुकी सहित मंडल के सभी लोगो की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि यह सहायता कुछ भी नही है। दुकान में लाखों का नुकसान हुआ है। परंतु संघ हर पीड़ित व्यापारी के साथ है। महामंत्री योगेंद्र शर्मा ने पीड़ित व्यापारी के प्रति सहानभूति व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी हमारा व्यापार प्रतिनिधि मंडल हर पीड़ित व्यापारी के साथ रहेगा। इसका हम वादा करते हैं।
उo प्रo उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित को की एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता
