Breaking
Sun. Jul 27th, 2025

सद्भावना मंच द्वारा निरंतर 18वें वर्ष वितरित की गई 600 गणेश प्रतिमा

By News Desk Sep 8, 2024
Spread the love


हर गांव, मोहल्ले मे विराजित हों गणपति बप्पा: विधायक प्रताप ग्रेवाल

अतुल्य भारत चेतना
समंदर सिह राजपूत

धार। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे सद्भावना मंच सरदारपुर-राजगढ द्वारा निरंतर 18वे वर्ष गणेश प्रतिमा का वितरण किया गया। इस वर्ष 600 गणेश प्रतिमा का वितरण सरदारपुर मे कम्युनिटी हाॅल मे कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। मंच के संरक्षक एवं क्षेत्रिय विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित अन्य पदाधिकारियो द्वारा भगवान गणेश का पुजन अर्चन कर गणेश प्रतिमा वितरित की गई। विधायक ग्रेवाल ने कहा कि गणपति बप्पा विघ्नहर्ता है सुख, शांति, समृध्दि की कामना के साथ क्षेत्र मे हर गाॅव, मोहल्ले मे गणपति बप्पा विराजित हो इसी उद्देश्य के साथ गणेश प्रतिमा का वितरण प्रतिवर्ष किया जाता है। गणेश प्रतिमा वितरण कार्यक्रम मे प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी सुरेन्द्रसिंह पटेल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार एवं मोहनलाल मुकाती, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मैना मारू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, जिला कार्यकारिणी सदस्य शंकरदास बैरागी, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चोधरी, भीमा चोधरी, दुलीचंद पाटीदार, पार्षद संजय जायसवाल, परवेज लोदी, निरज कटारे, केकडिया डामोर, अर्जुन गेहलोत, राकेश मोलवा, विधायक पुत्र शिवांग ग्रेवाल, मोहन डावर, राहुल मारू, जीवन धाकड, तुषार गौराना, शरद गोयल, अर्जुन सेप्टा आदि उपस्थित रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text