Breaking
Tue. Apr 29th, 2025

नारी तू नारायणी है: राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित होंगी दुर्गा यादव

By News Desk Sep 3, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
वीरेंद्र यादव

बिलासपुर। कहा गया है प्रतिभा कभी किसी चीज का मोहताज नही होती है। खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में बिलासपुर जिले की बेटी दुर्गा यादव को मुख्य मंत्री विष्णु देव साय द्वारा वीर हनुमान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

रायपुर के पंडित दिन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होने वाले इस आयोजन में दुर्गा यादव को दिव्यांग तैराकी प्रशिक्षक वर्ष 2021,22 के लिए उत्कृष्ट तैराकी प्रशिक्षक के लिए सम्मानित किया जाएगा इस पुरस्कार में 1लाख 50 हजार रूपए की राशि ब्लेजर, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा सु श्री दुर्गा यादव विगत दस वर्षो से लगातार दिव्यांग बच्चो को प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ कोच के रूप में सेवा प्रदान कर रही है कहा गया है यथा नाम तथा गुण जैसा दुर्गा नाम है वैसा ही दुर्गा संघर्ष का पर्याय भी है संसाधनों के अभाव में भी गरीबी से संघर्ष करके दुर्गा यादव आगे बढ़ी है दुर्गा यादव को राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित होने पर यादव समाज के लोगो ने हर्ष और खुशी जाहिर किया


सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष रामचंद्र ने कहा है बहन दुर्गा यादव शुरू से ही मेधावी छात्र रही है पढ़ने लिखने के साथ सामाजिक कार्यों में भी हमे सहयोग प्रदान करती है राज्य अलंकरण से सम्मानित होने पर हमे दुर्गा यादव पर गर्व है
पूर्व पार्सद संजय यादव ने कहा कि आर्थिक स्थिति से कमजोर होने के बाद भी दुर्गा यादव ने अपने संघर्ष और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है समाज के अन्य युवा युवती को भी दुर्गा यादव से प्रेरणा लेकर जीवन पथ में आगे बढ़ना चाहिए महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गीता यादव ने कहा कि बहन दुर्गा यादव ने यह साबित कर दिया की नारी के संघर्ष का ही परिणाम है अब वह हर उस क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही है जो कभी पुरुषो के प्रभुत्व वाला जाना माना और समझा जाता था आज यह पुरस्कार नारी सम्मान का प्रतीक है महिलाएं अब हर क्षेत्रों आगे बढ़ रही है
महिला जिला उपाध्यक्ष ममता यादव एवम प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षलता यादव ने कहा की बहन दुर्गा यादव हम सभी बहनों के लिए शक्ति का प्रतीक है अपने दम पर गरीबी से लड़कर खुद पहचान बनाई है आज हम सभी महिलाओं को गौरवान्वित महसूस हो रहा है की नारी ही सही मायनों में समाज का श्रृंगार करती है सृजन करती है महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश संरक्षक श्री मति सुनीता यादव ने कहा की पूर्व में बहन दुर्गा यादव को तैराकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित हो चुकी है आज राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित होने पर हम सभी को बहुत बहुत खुशी हुई

अन्य राज्यों में भी कर चुकी उत्कृष्ट प्रदर्शन
वर्ष 2003 में सूरत ,2004 विशाखापट्टनम ,2006 में चेन्नई,2008 /09 में भोपाल 2011 में भोपाल में हुई राष्ट्रीय स्पर्धा में भी शामिल हुई थी।
पढ़ाई में शुरू से रही है मेधावी
दुर्गा यादव पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी होनहार छात्रा रही है।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text