Breaking
Thu. Jul 31st, 2025

अन्तर्महाविद्यालयी नेटबाल प्रतियोगिता में किसान पीजी कॉलेज की महिला टीम रही उपविजेता

By News Desk Jan 10, 2024
Spread the love

केडीसी पहुंचने पर प्रबंध समिति के सचिव ने टीम की सदस्याओं का किया स्वागत

अतुल्य भारत चेतना
अमित त्रिपाठी

बहराइच। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की अंतर महाविद्यालयी नेट बाल प्रतियोगिता में किसान पीजी कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विश्व विद्यालय कैम्पस की टीम को हराकर किसान पीजी कॉलेज की टीम उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता की चैंपियन राजा देवी बख्श सिंह अवध राज सिंह महाविद्यालय गोंडा रही।


टीम मैनेजर पंकज सिंह ने बताया कि अवध विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय नेपाल प्रतियोगिता में केडीसी की छात्राओं ने अवध विश्वविद्यालय कैंपस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया एवं राजा देवी बख्श सिंह अवध राज सिंह महाविद्यालय गोंडा से उपविजेता रही। टीम में कैप्टन हीरामणि यादव, तान्या, मुस्कान, नंदिनी, हर्षिता तथा खुशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय पहुंचने पर टीम का स्वागत किया गया। किसान पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. विनय सक्सेना, कार्यालय अधीक्षक राजवंत सिंह तथा टीम मैनेजर पंकज कुमार सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text