Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

परासिया जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई संपन्न

By News Desk Aug 1, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
अखिल सूर्यवंशी

परासिया को जिला बनाने के लिए समस्त संगठनों के जन प्रतिनिधि हुए एकजुट

परासिया जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में परासिया को जिला बनाने की मांग को लेकर के आज परासिया श्री शिव मंदिर हॉल में दोपहर 2:00 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें परासिया विधानसभा क्रमांक 127 से भाजपा,कांग्रेस, समस्त श्रमिक संगठन समस्त सामाजिक धार्मिक संगठनो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित समस्त जाति धर्म संप्रदाय को मानने वाले गणमान्य नागरिकों ने इस बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सभी ने संयुक्त रूप से परासिया को जिला बनाने की मांग कों रखा है।गौरतलब है परासिया को जिला बनाने के लिए परासिया पूर्व विधायक स्व. राम जी मस्तकार एवं पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया एवं वर्तमान विधायक सोहन बाल्मिक ने निरंतर अथक प्रयास कीया है। परासिया को जिला बनाने के लिए आज हुई बैठक में समस्त उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों ने अपना पूर्ण रूप से परासिया जिला बनाओ संघर्ष समिति को परासिया को जिला बनाने का समर्थन दिया है। इसके साथ ही सभी ने अपने विचार व्यक्त किया है। परासिया कों जिला बनाने के लिए परासिया जिला संघर्ष समिति द्वारा समस्त संगठनों के अध्यक्ष को जोड़कर के प्रतिनिधित्व मंडल तैयार किया जा रहा है जिसमें विधायक एवं इंटक अध्यक्ष सोहन बाल्मीक,राम सिंग बघेल अध्यक्ष B.M.S,राजेश सूर्यवंशी अध्यक्ष H.M.S.,अरविन्द यादव अध्यक्ष AITUC, अमरनाथ अध्यक्ष C.I.T.U,सुरेश निर्मलकर अध्यक्ष SC/ST COUNCIL,सादिक अनशारी INMOSA, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया भाजपा, विधानसभा प्रभारी ज्योति डेहरिया भाजपा, जिला पंचायत सदस्य अरुण यदुवंशी कमलेश उइके, संजय पुन्हार, पूनम किशोर उइके, जनपद अध्यक्ष श्रीमती आशा आम्रवंशी,नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय,चाँदामेटा नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिजोलिया, न्यूटन नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपमा हेमंत राय, बड़कुई नगर पंचायत अध्यक्ष भरत डेहरिया, सरपंच संघ अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, दीपक वर्मा, हिंदू उत्सव समिति परासिया, गुरु सिंह सभा परासिया अध्यक्ष गुरदीप सिंह भमरा,अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी न्यूटन/चांदामेटा/ परासिया सदर जमील खान एवं जनपद उपाध्यक्ष, सदर जावेद अली,सदर पप्पू भाई, ईशा समाज फादर ब्राइन वार्ड , ब्रह्म समाज अध्यक्ष मोहन तिवारी, राजपूत समाज अध्यक्ष नवल सिंह परिहार, डेहरिया समाज ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन डेहरिया, मेहरा कतिया समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखनंदन जावरे, चौरसिया समाज ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश चौरसिया, चौरसिया समाज युवा अध्यक्ष आतिश चौरसिया, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉक्टर ठाकुर, सकल जैन समाज अध्यक्ष भरत जैन, विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा,जगदीश विश्वकर्मा, कलचुरी कलार समाज ब्लाक अध्यक्ष दीपक राय, परासिया अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्याम साहू, पत्रकार संघ अध्यक्ष भरत राय, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष मन्यु सोनी, सिंधी समाज अध्यक्ष महेश माकिजा, पंजाबी सेवा समिति अध्यक्ष भीम मुंगीया, पंजाबी युवा समाज अध्यक्ष पीयूष बत्रा,अग्रवाल समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल, साहू समाज अध्यक्ष छगन साहू, बंगाली समाज अध्यक्ष निर्मल राहा, जिलाध्यक्ष नुंहारिया मेहरा समाज कोमळ भावरकर, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमित भावरकर संभाग प्रभारी भीमसेना, रजक समाज जिला अध्यक्ष बसंत मालवीय, संत श्री रविदास समाज ब्लॉक अध्यक्ष विक्रांत मंसूरे, परासिया व्यापारी संघ पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सोनी,सुभाष सहगल,परासिया किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रेम गोयल परासिया को जिला बनाने के लिए अथक प्रयासों में प्रतिनिधित्व मंडल में रहेंगे। आगामी समय में शीघ्र ही प्रतिनिधित्व मंडल परासिया को जिला बनाने की मांग को लेकर के प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात करेगा एवं अपनी मांग को पूर्ण करवाने के लिए अथक प्रयास करेगे बैठक में मंच संचालन समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ब्लॉक युवा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गगन सिंघ खंडूजा, लोकसभा संयोजक भाजपा सोशल मीडिया विभाग पीयूष बत्रा ने किया आभार नगर पालिका सभापति पवन सूर्यवंशी ने व्यक्त किया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text