Breaking
Fri. Jun 20th, 2025

संस्कार भारती पाली ने किया गुरु पुर्णिमा उत्सव का आयोजन

By News Desk Jul 30, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
शिवशंकर जायसवाल

कोरबा पाली। अखिल भारतीय सांस्कृतिक संगठन संस्कार भारती की संयोजन समिति पाली ने शारदा संगीत विद्यालय में गुरु पुर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस अवसर शारदा संगीत विद्यालय के कला गुरु आई डी सरजाल, गुरुमाता सहोदरी सरजाल , तबला गुरु किताब सिंह पैकरा शाल और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। संस्कार भारती कला क्षेत्र में कार्य करने वाली अखिल भारतीय संस्था ने है जिसका उद्देश्य विभिन्न कला विधाओं के माध्यम से राष्ट्र जागरण तथा वर्तमान समय में हो रहे सांस्कृतिक प्रदुषण को दूर कर भारतीय कला परंपरा को पुनर्जीवित करना है। कला संस्कृति को संरक्षण संवर्धन शारदा संगीत विद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गुरु पूर्णिमा उत्सव का शुभारंभ कला गुरुओं तथा उपस्थित शिष्यों द्वारा मां सरस्वती की आराधना की गई। तत्पश्चात गुरु वंदना की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात संस्कार भारती के कार्यकताओं तथा बाल कला साधकों तथा उनके पालकों द्वारा गुरुओं का सम्मान किया गया। इस शुभ अवसर पर आयुषी साहू, अदिति कश्यप तथा अन्य शिष्यों द्वारा अद्भुत प्रस्तुतियां दी गई।इस अवसर पर संस्कार भारती कटघोरा से पधारे शिव दुबे, भवानी गोपाल,देव वैष्णव तथा कन्हैया यादव का शारदा संगीत विद्यालय द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। संस्कार भारती के जिला महामंत्री शिव दुबे ने अपने उद्बोधन में संगीत विद्यालय के योगदान को सराहते हुए कहा। आज के भौतिकतावादी युग में कला विधाओं के संरक्षण संवर्धन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कला गुरुओं को सादर नमन है।
इस अवसर पर संस्कार भारती पाली की पदाधिकारी श्रीमती संध्या ठाकूर, श्रीमती सीमा देवांगन ने उपस्थित कला गुरुओं तथा उपस्थित अतिथियों तथा समस्त कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text