

अतुल्य भारत चेतना
लतेश गौतम
बालाघाट। नगर मुख्यालय सहित पूरे देश में कारगिल विजय दिवस मनाया गया, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। वहीं राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा बालाघाट नगर मण्डल अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस की 25वी वर्षगांठ के अवसर पर स्थानीय पुलिस लाइन में शहीद स्मारक के समक्ष माल्यार्पण कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही भूतपूर्व सैनिको का भारत माता का छाया चित्र देकर उनका सम्मान भी किया गया है। जिसमें भूतपूर्व सैनिक संजीव धुवारे, रामसिंग बैस, महेश नगपुरे, शिवकुमार धमकाए, अशोक डोंगरे का भारत माता का छाया चित्र देकर सम्मान किया।
कठिन परिस्तिथियों में लड़ा गया युद्ध: जैनेन्द्र कटरे
वही नगर अध्यक्ष ने आगे कहा कि कारगिल युद्ध कठिन परिस्तिथियो मे लड़ा गया। सेना के वीर जवानों ने उस कठिन चुनौतियों को पार कर ये युद्ध जीता है। कारगिल के वीर जवानों की वीरता की सराहना भी गई और कहा कि कारगिल विजय से हमारी सेना ने एक नया इतिहास रचा। यह विजय भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की पहचान है। युद्धों में कई बार हथियारों के आगे सेना का हौसला महत्वपूर्ण होता है, जो जीत की ओर ले जाता है। पराक्रम भारत की पहचान रही है। दुश्मन हमारे देश में विभिन्न कारणों और तरीकों से नष्ट- भ्रष्ट करने के उद्देश्य से आते हैं, लेकिन हमारे शौर्य के आगे वे टिक नहीं पाते। मिस्र और रोम जैसी पुरानी सभ्यताएं खत्म हो गईं। लेकिन भारत की हस्ती मिटती नहीं है। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सुहागपुरे, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र भारद्वाज, योगराज टेंभरे, रोमेश सोनवाने, मोहित राणा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे, दिपक लिल्हारे, हिमांशू चौकसे, सिद्धार्थ बाजपेई, संतोष सिंगारे, कैलाश बालचंदानी, नितिन नगपुरे, आनंद पिछोड़े, शुभम रिनायत, जय गोस्वामी, जितेंद्र गौतम, अमोल मिश्रा, विजय धामड़े, मोहित मेश्राम, सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।