



अतुल्य भारत चेतना
मेहरबान अली कैरानवी
कैराना। उत्तर प्रदेश व हरियाणा सीमा पर स्थित पवित्र यमुना नदी के तट पर शनि एंव शिव मंदिर के संचालक जूना अखाड़ा के अशोक गिरी महाराज द्वारा मंदिर में स्थित गऊशाला में करीब 40 गौमाताओं को बिना सरकारी सहायता के श्रद्धालुओं के सहयोग से चारे पानी की व्यवस्था कर दिन रात अथक परिश्रम से पाला जा रहा है। अशोक गिरी महाराज ने बताया कि काफी समय से स्थापित उक्त गौशाला में रखी जा रही गौमाताओं की ओर आजतक सरकारी अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया है। अब उनके चारे के लिए संकट खड़ा हो रहा है।कई बार अधिकारियों को अवगत भी कराया गया लेकिन आजतक कोई सुनवाई नही हुई है।अशोक महाराज ने चेताया है कि अगर समय रहते सरकार ने इस और ध्यान नही दिया और चारे की समुचित व्यवस्था नही की गई तो गौशाला में मौजूद गौमाताओं को खाना पीना नही मिलेगा, जिससे उनकी मौत भी हो सकती है। श्रद्धालुओं ने सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।