Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय नेकीराम गर्ग की पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने दी भाविनी श्रद्धांजलि

By News Desk Jul 23, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
मेहरबान अली कैरानवी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय नेकराम गर्ग की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश भर में सभी जिलों व नगर इकाइयों में व्यापारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए तथा गरीबों और मरीजों को भोजन व फल वितरित कर तथा रक्तदान शिविर आदि लगाकर उन्हें भाविनी श्रद्धांजलि दी शामली में जिला व नगर इकाई द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग जिला अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह महानगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल आदि सभी उपस्थित व्यापारियों ने पहले बीएसएम पब्लिक स्कूल में स्वर्गीय नेकीराम गर्ग के नाम पर पौधारोपण कियातथा फिर अपना घर आश्रम में आकर उपस्थित सैकड़ो प्रभुओको भोजन व फल वितरण किया इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा स्वर्गीय नेकी राम गर्ग ने प्रदेश के व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य किया और उन्होंने व्यापारियों को सम्मान के साथ जीना सिखाया आज उनका लगाया हुआ वृक्ष प्रदेश के 58 जिलों के व्यापारियों के सहयोग से और प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में वट वृक्ष का रूप ले चुका है यह संगठन निरंतर व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रदेश भर में कार्य कर रहा है स्वर्गीय नेकीराम गर्ग के2008 में प्रदेश दौरे से लौटते समय एक सड़क दुर्घटना में निधन होने के कारण अपनी शहादत दी थी देश व प्रदेश का व्यापारी उन्हें सदैव याद कर नमन करता रहेगा कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद्र धीमान व महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश सिंगल वे अन्य व्यापारियों ने स्वर्गीय नेकीराम गर्ग को श्रद्धा सुमन अर्पित किये इस अवसर पर मुख्यतः सुभाष चंद्र धीमान प्रदेश संगठन महामंत्री, जिला अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ,नगर महामंत्री रवि संगल, अनुज गोयल, पवन गोयल ,नगर कोषाध्यक्ष महेश धीमान, राजेश सिंगल जिला महामंत्री, प्रदीप सिंघल जिला संगठन महामंत्री, राजेश जैन, अर्जुन गर्ग, मनोज मित्तल, वैभव गोयल, रोहित संगल ,कविता संगल, शिखा गोयल, सीमा गर्ग , रामकुमार कंबोजआदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे
धन्यवाद घनश्याम दास गर्ग
प्रदेश अध्यक्ष
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापारमंडल

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text