Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

राजस्व मंत्री वर्मा ने हर्र प्रजाति का पौधा रोपित किया

By News Desk Jul 19, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
हाकम सिंह रघुवंशी

राजस्व मंत्री वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर की मां वाटिका का अवलोकन किया

विदिशा। दिनांक 18 जुलाई 2024 राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने आज विदिशा प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में हर्र प्रजाति का पौधा रोपित किया है। गौरतलब हो कि राजस्व मंत्री वर्मा ने विदिशा जिले में राजस्व महाअभियान 2.0 का शुभारंभ किया है। उन्होंने महाअभियान के दौरान क्रियान्वित बिंदुओं का समय सीमा में क्रियान्वयन करने की समझाईंश राजस्व अधिकारियों को समीक्षा बैठक में दी है। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का कलेक्टेट परिसर में पहुंचने पर कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने गुलदस्ते भेंटकर स्वागत किया। राजस्व मंत्री वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में सबसे पहले हर्र प्रजाति का पौधा रोपित किया और कलेक्टेªट परिसर मंे तैयार की जा रही मां वाटिका का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का संदेश दिया है राजस्व मंत्री वर्मा नेे कलेक्ट्रेट परिसर में रौपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधों को संरक्षित रखने पर बल दिया ताकि भविष्य में यह पौधे सम्पूर्ण पेड़ का आकार ले सकें। कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत बनाई गई मां वाटिका का भी अवलोकन कर सराहना की। उन्होंने यहां पौधे की प्रजाति हर्र सहित आम, जामुन, नींबू, कटहल सहित अन्य प्रजातियां के पौधों को संरक्षित रखने हेतु स्टील की जाली से किए गए प्रबंधो की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की।
एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे, विदिशा विधायक मुकेश टंडन, राकेश जादौन, राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर व राजस्व सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text