Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

एक पेड़ मां के नाम अभियान में मिल रहा जनसमर्थन: नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे

By News Desk Jul 19, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
लतेश गौतम

एक पेड़ मां के नाम अभियान को दी जा रही गति
भाजयुमो ने वार्ड नं. 26 में किया पौधारोपण

बालाघाट। नगर मुख्यालय सहित जिले में एक पेड़ मां के अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया जा रहा है। जिसमें अभियान के प्रारंभ होने के बाद से ही भाजयुमो नगर मंडल बालाघाट के द्वारा लगातार नगर के सभी वार्डो में पहुंचकर पौधारोपण करने का कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शनिवार को नगर के वार्ड नं. 26 में पौधारोपण किया गया है। वही इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजयुमो नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे ने जानकारी देते हुए बताया एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नगर में पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें अब लोग भी बढ़ चढक़र हिस्सा ले रहे है और इस अभियान को जनसमर्थन मिल रहा है जिससे ऐसा लग रहा है कि लोगों के मन भी पर्यावरण को लेकर काफी चिंता है और वह भी इस पुनित कार्य का हिस्सा बनकर पौधारोपण कर रहे है।मोदीजी के आव्हान को मिला बल: कटरे वही आगे नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आव्हान किया था कि एक पेड़ मां के नाम सभी लगाएं जिससे की देश में हरियाली आए और पर्यावरण को लेकर लोगों के मन में जागरूकता है, जिसको अब बल मिलते देखा जा रहा है क्योंकि जिस तहर से प्रशानिक अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संस्था सहित अन्य संस्थाओं के द्वारा पौधारोपण का कार्य कर रहे है इसके साथ ही आमजन भी लगातार पौधा लगा रहे है।
वहीं अभियान के तहत भाजयुमो नगर मंडल बालाघाट वार्ड नं. 26 मे स्थित गायत्री मंदिर के सामने गली सुभाष बिसेन के घर के पास प्रेमनगर बालाघाट परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारती सुरजीत सिंह ठाकुर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, योगेश बिसेन उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद, संजय गौतम जिला उपाध्यक्ष भाजपा, वार्ड नं 26 की पार्षद योगिता बोपचे, हेमा वाधवानी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, गरिमा गौतम, विनय बोपचे, योगराज टेंभरे, के. एल. राहंगडाले, पी.एल. राहंगडाले, वी.सी. राजुरिया, महेश पवार, सुभाष बिसेन, अनुराग गोधे, आनुपम गोधे, गिरीश खांडवे, पंकज नेमा, अनिता बिसेन, कार्यक्रम प्रभारी अनिल बिसेन, डी.पी.राहंगडाले, अनिल उपाध्याय व आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित कार्यक्रम में भाजयुमो नगर प्रभारी प्रसन्न कांकरिया, अमन गांधी, नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे, नगर महामंत्री दीपक लिल्हारे, नगर महामंत्री संजू वराडे, नगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, अखिलेश चौरे, जिला मीडिया प्रभारी, अनुसूचित जाति मोर्चा, संतोष सिंगारे, सिद्धार्थ वाजपेई, सोनू कसार, हिमांशु चौकसे, रंजीत गोयल, नितिन नगपुरे, विजय धामडे, शुभम शिवाले,राजेश राउत, वरुण दुबे सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text