Breaking
Sun. Jun 8th, 2025

महिला अधिक से कृषि विकास अधिकारी BK निगम बोले मेरी बात मानो करो नही तो नोकरी नही कर पाओगी मुख्य सचिव से हुई शिकायत

By News Desk Jul 11, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
कृष्णकांत तिवारी

     

महिला की सुरक्षा को देखते हुए अधिकारी ने किया अटैच BK निगम को भी लवकुश नगर से हटाया

कृषि उपसंचालक डॉ कबीर वैध ने कहा आज ही शिकायत मिली है नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी

छतरपुर। MP के मुख्य मंत्री मोहन यादव महिलाओं की सुरक्षा,रक्षा की बात करते है तो वही उनके ही कृषि अधिकारी महिलाओं पर गलत नियत रख प्रताड़ित करते है,महिला ने आरोप लगाए है, कृषि विस्तार अधिकारी लवकुश नगर BK निगम और तत्कालीन कृषि उपसंचालक सुरेश पटेल की महिला अधिकारी से गंदी बात का असली सच सामने आया है,लवकुश नगर में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने जो आरोप लगाए वह चोकाने बाले है,जिसकी शिकायत अपर मुख्य सचिव से महिला द्वारा की गई है,महिला अधिकारी ने शिकायत में बताया वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी लवकुश नगर BK निगम मेरे ऊपर गलत नियत रखते है,मेरे पहनावे को ताड़ते है,मेरे रहन सहन पर नजर रखते है,मेरी चाल ढाल पर बुरी नियत रखते है,मेरे मोबाइल का पासवर्ड मांगते है, भ्रमण के दौरान साथ चलने के लिए परेशान करते है,मेरा हाथ पकड़ लेते है ओर बोलते है इतना तो चलता है,मुझे अपना दोस्त समझो,बोलते मेरी बात माना करो नही तो तुम्हरी नोकरी ज्यादा दिन नही चलेगी,मुझे कई बार फोन करके रेस्टोरेंट ले जाने को कहा गया मेने मना कर दिया तो गुस्सा होकर नोटिस दे दिया,वेतन काट ली,मुझे सेक्सुअल हैरेसमेंट के लिए लगातार परेशान किया गया,और इनका हौसला तत्कालीन कृषि उपसंचालक सुरेश पटेल बढ़ाते रहे,शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई तो परेशान होकर अपर मुख्य सचिव से शिकायत की गई, कृषि विकास अधिकारी महिला द्वारा की गई शिकायत से अब पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है,तो वही शिकायत करने बाली महिला को सुरक्षा की दृष्टि से अटैच कर दिया गया है ओर BK निगम को लवकुश नगर से हटा दिया गया है,वही छतरपुर कृषि उपसंचालक डॉ कबीर वैध कहते है आज ही शिकायत मिली है नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text