



अतुल्य भारत चेतना
राजेश कुमार हाडिया
कोटपूतली। पे बैक टु सोसायटी अभियान के तहत अध्यापिका स्व. श्रीमती मीरा आर्य की पुण्य स्मृति में अध्यापक चिरंजी लाल आर्य द्वारा अपने बड़े भाई व समाजसेवी डालचंद आर्य की प्रेरणा से सामाजिक कार्यकर्ता नित्येन्द्र मानव के मुुख्य आतिथ्य व प्राचार्य जगरूप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में स्व. श्रीमती मीरा आर्य की कर्म स्थली राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में समस्त विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में नित्येन्द्र मानव ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के अभाव में मनुष्य का जीवन अंधकारमय है। इसलिए पढ़ो लिखो ओर आगे बढ़ो कि नीति के तहत हमें परिश्रम कर मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए क्योंकि शिक्षा के माध्यम से बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है। इस मौके पर पार्षद उमेश आर्य, डॉ. नरेश कुमार आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश हाडिया, विनय किराड़, जीतु छेड़वाल, महेश नारनौलिया आदि ने भी पाठ्य पुस्तकें तथा स्टेशनरी वितरण करने में मदद की। प्राचार्य जगरुप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती मीरा आर्य का विगत वर्ष 2021 में कैंसर के चलते निधन हो गया था। इस दौरान ओमप्रकाश उर्फ गन्नी भाई, महेन्द्र नारनौलिया, उमेश छेड़वाल, विरेन्द्र आर्य, महेन्द्र छेड़वाल एवं विद्यालय स्टाफ सदस्य शिक्षक विरेन्द्र सिंह, लोकेश यादव, श्रीमती लीलावती यादव, किरण यादव, महिन्द्रा सिंह, पिंकी, कुमकुम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।