Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

167वीं वाहिनी बीएसएफ के जवानों ने रोपे पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर

मथुरा। भारत सरकार द्वारा पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण के सम्बंध में प्रतिवर्ष 05 जून को देशभर में पौधारोपण अभियान चलाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में 167वीं वाहिनी बीएसएफ के जवानों द्वारा कार्यवाहक कमांडेंट विशाल जोशी, द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में बीएसएफ जवानों ने परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बीएसएफ जवानों सहित उनके परिवारजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान का मुख्य उददेश्य लोगों को पर्यावरण, वन एवं जलवायु संरक्षण के प्रति जागरूक करना है, ताकि नागरिक हर स्तर पर पर्यावरण के संरक्षण के लिए ठोस प्रयास कर तथा भारत को प्रगति के पथ पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

अभियान के दौरान बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट विशाल जोशी, द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम मे शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रकृति को गंभीरता से लेना चाहिए। सम्पूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। इसके लिये हमें वृक्षों के लगातार कटाव से वृक्षों की संख्या में होने वाली कमी को रोकना है। जिसके लिये हम सभी पौधारोपण कर इसको कुछ हद तक कम कर सकते हैं। साथ ही यह भी बताया कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु संकट पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है, हमें इसके लिए वन संरक्षण तथा वृक्षारोपण को सर्वाधिक प्राथमिकता देनी चाहिए। जिससे कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके।

subscribe our YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text