Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

सक्ती जिला झेरिया यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

सक्ती जिला झेरिया यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

अतुल्य भारत चेतना || वीरेंद्र यादव

सक्ती। झेरिया यादव समाज जिला शक्ति का जिला पदाधिकारी एवं तहसील परिक्षेत्र के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री जग नीक यादव जी,अध्यक्षता नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष दिवाकर यादव ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में डी आर, यादव आशा यादव सदस्य बाल संरक्षण आयोग, राजू यादव प्रदेश अध्यक्ष नीति प्रकोष्ठ, रामलाल यादव , भगत यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, राम लाल यादव, मनसाय यादव प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ , शुशिला यादव प्रदेश महामंत्री , धनेश यादव मीडिया प्रभारी पारस यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, एम आर यादव प्रदेश प्रवक्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री जगनीक यादव ने कहा कि आज झेरिया यादव समाज विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है झेरिया यादव समाज का संगठन पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय रूप से विकाश के पथ पर अग्रसर हो गया है अब हमे अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर अपने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो का भी मदद करना है जो समाज संगठित होता है वह वास्तविक रूप से विकास करता है शिक्षा के माध्यम से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन किया जा सकता है।

कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले पूरे जिला मुख्यालय में यदुवंशियों द्वारा भव्य शोभायात्रा विजय जुलूस निकाला गया पहली बार जिला मुख्यालय में ऐसा माहौल देखने को मिला सम्मेलन में 50 झेरिया यादव समाज के लोगों ने भाग लिया जय यादव जय माधव के जय घोष के साथ पूरा जिला मुख्यालय यादव एकता के स्वर से गूंज उठा प्रदेश सचिव कांग्रेस एवं जिला अध्यक्ष दिवाकर यादव ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में झेरिया यादव समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी प्रदेश महामंत्री सुशीला यादव ने कहा कि झेरिया यादव समाज लगातार प्रदेश में दौरा कर संगठन को मजबूत कर रही है निसंदेह हमारे समाज के विकास में हमारी महिला विंग की भूमिका भी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।कार्यकम में प्रमुख रूप से हरी प्रसाद यादव ,रामकुमार यादव , सुरेश यादव, हीरा साय यादव, विजय यादव, गोपाल नारायण, शांति यादव ,मीनाक्षी यादव, बिंदेश्वरी यादव, पुष्पा यादव, आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text