Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

विश्व जैव विविधता दिवस का कतर्नियाघाट के आम्बा में हुआ आयोजन

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

कतर्नियाघाट/बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत आम्बा गांव में विश्व जैव विविधता दिवस का आयोजन किया गया। जागरूकता गोष्ठी की अध्यक्षता प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट रामकुमार ने किया संचालन डब्लू डब्लू एफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने किया। बैठक में ग्राम आंबा और बिशुनापुर के ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे उपस्थित हुए। जागरूकता गोष्ठी में अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को जैव विविधता के महत्व के बारे में बताया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट रामकुमार द्वारा लोगों को कृषि विविधता और जैविक खेती के बारे में बताया गया तथा विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण पर चर्चा किया और बताया कि जैव विविधता संरक्षण में समस्त प्रजातियों का संरक्षण जरूरी है। डब्लू डब्लू एफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने बताया कि जैव विविधता और परिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण हमारे भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है धरती पर विभिन्न प्रजातियों जिसमे वनस्पतियां, स्तनधारी, जलीय जीव, कीट पतंगे या जो भी जीवित प्राणी हैं सब जैव विविधता के अंग हैं।

और पर्यावरण संतुलन में सबकी महती भूमिका है अगर जैव विविधता का कोई चक्र टूटा तो इसका प्रभाव हमारे फसलों पर पड़ेगा और कृषि उत्पादन प्रभावित होगा अत: जैव विविधता संरक्षण हेतु हमको प्रजातियों का संरक्षण करना होगा। कीटनाशकों और रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को रोकना होगा वनों का संरक्षण करना होगा जिससे हम अपने जैव विविधता को बचा सके। ग्रामीणों ने गोष्ठी में जानकारी मिलने के बाद बताया कि हम लोग को इस गोष्ठी में जैव विविधता संरक्षण के बारे में बहुत ज्ञान वर्धक जानकारी मिली है अब हम लोग जैव विविधता संरक्षण करेंगे। गोष्ठी में वन दरोगा राधेश्याम, ऋषभ प्रताप सिंह, वन रक्षक अकील अहमद, डब्लू डब्लू एफ के फील्ड सहायक मंसूर अली ग्रामीण सुरेश यादव, आशाराम, शाकिर , अरुण कुमार, सी आर पी प्रेम कुमारी समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहें।

subscribe our YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text