Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

महात्मा गांधी पुस्तकालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई

अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता
उन्नाव।
उन्नाव के महात्मा गांधी पुस्तकालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई, जिसमें लगभग 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें पलक वर्मा, मानस तिवारी, किरण जैदी क्रमशः विषय के पक्ष में प्रथम द्वितीय वा तृतीय पुरस्कार विजेता रहे तथा विपक्ष में हुदा हाशमी, पलक वर्मा, अनन्या शुक्ला, काव्या शुक्ला, वंशिका सोनी, महक तिवारी विजेता रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदनलाल त्रिपाठी, मुख्य अतिथि शकुन सिंह एवं अरविंद, कमल, अवधेश सिंह, हरी सहाय मिश्र (मदन), गुरुप्रसाद त्रिपाठी ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की आगंतुकों का आभार पीके मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ. रामनरेश ने किया। इस दौरान नवीन वातानुकूलित निराला अध्ययन कक्ष का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में ओपी तिवारी, राम बोध शुक्ला, उमा निवास बाजपाई, विष्णु सहाय सक्सेना, अनुज पांडे, अचल तिवारी, संजय शुक्ला, अजब सिंह यादव, चंद्र प्रकाश शुक्ला ,आरती यादव, मंजू अवस्थी, विनय मिश्रा, विश्वजीत सिंह, कुश सिंह, शैलेंद्र त्रिवेदी ,नसीर अहमद, दिनेश प्रियमन आदि मौजूद रहे l कार्यक्रम का संयोजन पुस्तकालय महामंत्री शरद मिश्र ने किया l


□□□□□□□□□□□□□□□□□

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text