Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

शिवराज सिंह चौहान ने समूह पेयजल योजना का शुभारंभ कर विभिन्न विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जब तक इस शरीर में प्राण हैं, जनता की सेवा करता रहूँगा- शिवराज सिंह चौहान

अतुल्य भारत चेतना।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास कार्यों की रफ्तार तेज कर दी है। मुख्यमंत्री ने 2 अक्टूबर को रायसेन जिले में कई विकास कार्यों की सौगातें दीं। उन्होने रायसेन जिले के बेगमगंज में आयोजित कार्यक्रम में 96 गांवों में समूह पेयजल योजना का शुभारंभ कर विभिन्न विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इस दौरान उनके साथ रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी तथा विधायक रामपाल सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि जब तक इस शरीर में प्राण हैं, जनता की सेवा करता रहूँगा। साथ ही मध्यप्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोडुंगा।


गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में जल्दी ही चुनावी तारीख घोषित होने के बाद आचार संहिता लागू होने वाली है, इसके बाद लोकार्पण और भूमि पूजन के कार्यक्रम रोक दिए जाएंगे। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के लगभग सभी जिलों में विकास कार्यों को लेकर लगातार दौरे कर रहे हैं।


<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<<

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text