रुद्रप्रयाग में नशा तस्करी करना पड़ा भारी, पुलिस ने कर दी गिरफ्तारी
अतुल्य भारत चेतना
सुशांत “चारुल”
रुद्रप्रयाग। एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के प्रभावी पर्यवेक्षण में रुद्रप्रयाग पुलिस की एस.ओ.जी ने नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अखिलेश बगवाड़ी पुत्र मोहन बगवाड़ी निवासी ब्लाॅक रोड अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग को 6.21 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत ₹ 62100) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें (Read Also): दांता में MDR हाईवे निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाया—दुकानों और मकानों के पक्के निर्माण ध्वस्त
नशीले व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।
पुलिस टीम का विवरण
1- निरीक्षक मनोज नेगी एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
2- आरक्षी कृष्णानन्द एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
3- आरक्षी रविन्द्र एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
4- आरक्षी अर्जुन एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
5- आरक्षी विनय एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग।
subscribe aur YouTube channel
