Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

राहुल गाँधी ने जन-आक्रोश रैली को किया संबोधित

अतुल्य भारत चेतना। राहुल गांधी ने आज 30 सितंबर को शाजापुर, मध्यप्रदेश में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा के भ्रष्टाचार और उनकी फैलाई नफ़रत से त्रस्त हैं और अब उन्होंने फैसला कर लिया है।

उन्होने कहा कि हमने जो कर्नाटक में किया, उसे दोहराने जा रहे हैं – मध्य प्रदेश में 150 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार आ रही है। उन्होंने बताया कि-
🔸18 सालों में मध्य प्रदेश के 18,000 किसानों ने आत्महत्या की है – हर दिन 3 आत्महत्याएं।

🔸व्यापम घोटाला आज तक देश का सबसे बड़ा परीक्षा घोटाला है, जिसने 1 करोड़ युवाओं की ज़िंदगी तबाह कर दी।

🔸मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने बच्चों के मिड-डे मील और स्कूल यूनिफॉर्म के पैसे चोरी किए हैं।

🔸उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर तक में भ्रष्टाचार किया भाजपा सरकार ने।

🔸महिला सुरक्षा में मध्य प्रदेश की स्थिति सबसे खराब है – राज्य में हर दिन औसतन 17 से 18 दुष्कर्म के अपराध होते हैं। सिर्फ़ 2021 में ही 1.60 लाख महिलाएं, देश में सबसे ज्यादा, मध्यप्रदेश से गुम हुईं।


Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text