Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

जिलाधिकारी ने किया मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण

अतुल्य भारत चेतना
आकाश कुमार गुप्ता

गाज़ीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने जंगीपुर मण्डी में बनाये गये स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर साफ -सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की साफ-सफाई एव टूटे फूटे की मरम्मत न होने पर मण्डी सचिव पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल ससमय टूटे फूटे की मरम्मत एव साफ सफाई कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होने समस्त विधानसभा क्षेत्र के उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया आप अपने-अपने स्ट्रांग रूम की साफ-सफाई 30 अप्रैल तक करा ले। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार सदर, मण्डी सचिव, एवं निर्वाचन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

subscribe aur YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text