अतुल्य भारत चेतना
सवांददाता
उन्नाव। समाजवादी पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने संविधान के रचयिता डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि अम्बेडकर जी विदेश से डॉक्टरेट की डिग्री लेने वाले पहले भारतीय थे। खुद के साथ हुए छुआछूत व असमानता वाले बर्ताव के बाद वह कम उम्र में ही भारतीय समाज से इन बुराइयों को मिटाने की ठान चुके थे। पढ़ाई के बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन दलित व समाज के पिछड़े वर्गों को उत्थान में लगा दिया। उनके अधिकारों के लिए लड़े।
इस के उपरांत सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव व सपा के तमाम नेता व कार्यकर्तागणो ने पुलिस आफिस चौराहे पर आकर डाक्टर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर राम बहादुर यादव, राजेश कुमार साधू, अफजाल अहमद, रमन पटेल,शीलू यादव, नरेंद्र सिंह लोधी, लवकेश श्रीवास्तव, राहुल अगिनहोत्री, जितेन्द्र कुशवाहा, उमाशंकर यादव,अमन अन्जुम, धीरेन्द्र यादव, छोटे लाल भारतीय आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
subscribe aur YouTube channel


