Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

बिलासपुर शहर में स्थापित वन देवी को मनोकामना पूर्ति हेतु चढ़ाया जाता है कंकड़

अतुल्य भारत चेतना
वीरेंद्र यादव

बिलासपुर। अनोखी परंपरा वन देवी माता बगदाई माता को चढ़ाया जाता है कंकड़ पत्थर
भारत देश में बहुत से मंदिर व तीर्थ स्थल है। ऐसे में लोग अपनी मन्नतों को पूरा करने के लिए मंदिर में धन, फूल, नारियल, अलग-अलग पकवान आदि चढ़ाते हैं। ताकि भगवान की जी कृपा पाई जा सके। मगर भारत में ही एक ऐसा मंदिर है, जहां पर देवी मां को कंकड़-पत्‍थर अर्पित करने की परंपरा है। भले ही सुनने में आपको अजीब लगे। मगर यही सच है। तो चलिए जानते हैं मंदिर के बारे में…

मां जगत जननी के मंदिर के नाम से प्रसिद्ध

देवी मां का यह मंदिर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से लगे खमतराई में स्थापित है। इसका नाम ‘मां जगत जननी मंदिर’ है। मगर यह ‘वनदेवी मंद‍िर’ नाम से भी मशहूर है। यहां के स्थानीय निवासियों का कहना है कि भक्त अपनी इच्छा पूरी होने यहां पर कंकड़- पत्थर चढ़ाते हैं। साथ ही इसका मां को भोग भी लगाया जाता है। यह परंपरा सदियों से निभाई जा रही है।

भक्त लाते हैं 5 पत्थर

कहा जाता है कि भक्त यहां पर 5 पत्थर लेकर आते हैं। साथ ही माता रानी के आगे अपनी इच्छा रखते हुए उसे चढ़ाते हैं। साथ ही जब मन्नत पूरी होने पर भी 5 पत्थर चढ़ाते हैं।

खास पत्थर है देवी मां को अतिप्रिय

बात अब हम पत्थर की करें तो यह स्थानीय नहीं बल्कि काफी विशेष है। यह खासतौर पर खेतों में मिलने वाला गोटा पत्थर है। मान्यता है कि यह देवी मां को अतिप्रिय है। इसलिए इसे मंदिर में अर्पित करने से वनदेवी की असीम कृपा मिलती है।

subscribe aur YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text