Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

Barabanki News: बाराबंकी जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 11 निरीक्षक/उप निरीक्षक स्थानांतरित

अतुल्य भारत चेतना (विमलेश कुमार)

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा 08 जनवरी 2025 को निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।

पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, कुल 11 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इन तबादलों में कई थानों के प्रभारी निरीक्षक, अपराध शाखा, स्वाट टीम तथा विशेष जांच प्रकोष्ठ (एसटी/एसजेपीयू) से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल को जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—

  • निरीक्षक अनिल सिंह को थाना कुर्सी से हटाकर अपराध शाखा का प्रभारी नियुक्त किया गया।
  • निरीक्षक कृष्णकांत सिंह को थाना सुबेहा से स्थानांतरित कर थाना कुर्सी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
  • निरीक्षक यशकांत सिंह को डीसीआरबी से हटाकर थाना सुबेहा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया।
  • निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल को टिकैतनगर से हटाकर थाना रामसनेहीघाट की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • निरीक्षक संजीत कुमार सोनकर को फतेहपुर से स्थानांतरित कर एसटी/एसजेपीयू/विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात किया गया।
  • निरीक्षक अमित प्रताप सिंह को मसौली से हटाकर थाना फतेहपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।
  • निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी को स्वाट टीम से हटाकर थाना मसौली की कमान सौंपी गई।
  • निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर को दरियाबाद से स्थानांतरित कर थाना बद्दूपुर भेजा गया।
  • निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को एसटी/एसजेपीयू/विशेष जांच प्रकोष्ठ से हटाकर थाना दरियाबाद का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया।
  • उप निरीक्षक मनोज कुमार को बद्दूपुर से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष टिकैतनगर बनाया गया।
  • उप निरीक्षक अंकित त्रिपाठी को थाना रामसनेहीघाट से हटाकर प्रभारी स्वाट टीम नियुक्त किया गया।

बेहतर पुलिसिंग पर प्रशासन का जोर

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह सभी तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। नए दायित्व मिलने से संबंधित क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई तथा जनसुनवाई व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जनपद में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा और पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text