Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित हुई जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति

डीएम बहराइच अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित हुई जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति

सूरज कुमार तिवारी

संवाददाता बहराइच

बहराइच 08 जनवरी2026 दिन बृहस्पतिवार। जनगणना-2027 के कार्यान्वयन एवं संचालन हेतु जनपद बहराइच में जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है। समन्वय समिति में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को अपर जिला जनगणना अधिकारी/सदस्य तथा मुख्य विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी व जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि को सदस्य नामित किया गया है।

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र के हवाले से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि गठित की गई जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का कार्यकाल 01 जनवरी 2026 से 30 जून 2027 तक होगा। जनगणना-2027 की प्रारम्भिक तैयारियां, प्रशिक्षण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, जिला गणना हस्तपुस्तिका, जनसंख्या की गणना, आंकड़ों के प्रकाशन एवं सारणीकरण आदि कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण कराने का उत्तरदायित्व समिति का होगा।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Author Photo

सूरज तिवारी

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text