अतुल्य भारत चेतना (ध्रुव अग्रवाल)
इसे भी पढ़ें (Read Also): नेशनल लोक अदालत के संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न
भरतपुर राजस्थान।
कामां। खगेश तिवारी बने फोटोग्राफर स्टूडियो संघ के अध्यक्ष
कामां फोटोग्राफर स्टूडियो संघ के चुनाव चंचल सिंह राजपूत की देखरेख में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से खगेश तिवारी को फोटोग्राफर स्टूडियो संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
चुनाव अधिकारी चंचल सिंह राजपूत ने बताया कि फोटोग्राफर स्टूडियो संघ के चुनाव में खगेश तिवारी को अध्यक्ष, संजीव भास्कर को संरक्षक, सौरभ शर्मा को उपाध्यक्ष, राजेश मनचंदा को महामंत्री, मनोज जांगिड़ को मंत्री, रोहतास जांगिड़ को उपाध्यक्ष , चंचल सिंह को कोषाध्यक्ष व सुनील यादव को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है| इसके अलावा विवेक शर्मा महेंद्र भारती ,दयाचंद शास्त्री, शहाबुद्दीन राकेश खंडेलवाल, हरिओम, तुलसी शर्मा, सुनील यादव, राजेश शर्मा, अजय कुमार, विश्वेंद्र सैनी ,नरेंद्र सैनी ,महेश बंटी ,मोहित दुआ, जगदीश शर्मा, अजीत अमित चावला, गुलशन मनचंदा, धर्म सिंह, सुरेंद्र दुआ, सोनू चावला, सोनू लोहिया, और बबलू मनचंदा को संघ का सदस्य बनाया गया है| चुनाव संपन्न होने के बाद संघ के सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का साफा बांधकर व माला पहनकर स्वागत सम्मान किया।

