रतनपुर के ऐतिहासिक रत्नेश्वर एवं कृष्णार्जुनी तालाब का होगा कायाकल्प
इसे भी पढ़ें (Read Also): लखनऊ में आयोजित इंडियन आइकॉनिक अवॉर्ड समारोह : सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों के लिए दिव्या शुक्ला सम्मानित
रतनपुर, पौराणिक नगरी रतनपुर के ऐतिहासिक रत्नेश्वर तालाब एवं कृष्णार्जुनी तालाब का कायाकल्प किया जायेगा। इन दोनों तालाबों के सौंदर्यीकरण हेतू केन्द्र सरकार ने राशि स्वीकृत की है।
ऐतिहासिक रत्नेश्वर तालाब जिसे राजा रत्नदेव ने ग्यारहवीं सदी में खुदवाया था इसके पश्चिमी तट पर ऐतिहासिक रत्नेश्वर महादेव का मंदिर है वहीं उत्तर तटबंध में चौदहवीं सदी का द्वितीय पंथ सुदर्शन नाम साहेब की ऐतिहासिक समाधि एवं कबीर आश्रम है।
इसी तरह कृष्णार्जुनी तालाब जिसका इतिहास भगवान श्री कृष्ण एवं अर्जुन से जुड़ा है। और इसी ऐतिहासिकता के चलते इन दोनों तालाबों का पर्यटन की दृष्टि से विकास करने के उद्देश्य से सौन्दयीकरण के लिए भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने अमृत 2.0 योजनांतर्गत राशि की स्वीकृति प्रदान की है।
जिसके तहत रत्नेश्वर तालाब के लिए 9.5 करोड़ एवं कृष्णार्जुनी तालाब के लिए 7.5 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है । केंद्रीय राज्य मंत्री बिलासपुर लोकसभा सांसद माननीय श्री तोखन साहू जी के भगीरथ प्रयासों से यह कार्य संभव हुआ है।

