Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

विधायक दिलीप लहरिया जी के प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली बड़ी सौगात

रिपोर्ट : वीरेंद्र यादव

लोकेशन : मस्तूरी

*अतुल्य भारत चेतना *

*विधायक दिलीप लहरिया जी के प्रयासों से मस्तूरी विधानसभा को मिली बड़ी सौगात*

बिलासपुर,मस्तूरी/* प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-4) अंतर्गत बैच–I, वर्ष 2025–26 में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक श्री दिलीप लहरिया जी के सतत प्रयासों के फलस्वरूप मस्तूरी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

PMGSY-4 (बैच–I, वर्ष 2025–26) अंतर्गत स्वीकृत सड़कें :🛣️

🛣️🛣️

🛣️1. बिटकुला से हरदुली व्हाया निरतु

(लंबाई 3.70 किमी | राशि ₹327.42 लाख)

🛣️2. गतौरा जयरामनगर मेन रोड से अंबेडकर नगर

(लंबाई 3.40 किमी | राशि ₹307.67 लाख)

🛣️3. सुकुलकारी से बेल्हा

(लंबाई 3.73 किमी | राशि ₹332.22 लाख)

🛣️4. बैट्री स्कूल से भक्तिन मोहल्ला

(लंबाई 2.20 किमी | राशि ₹188.67 लाख)

🛣️5. बिनौरी डिपरीपारा नहर से हरदी

(लंबाई 1.70 किमी | राशि ₹160.25 लाख)

🛣️6. सोंठी से पिपरनार छिंदनार

(लंबाई 2.60 किमी | राशि ₹227.91 लाख)

कुल योग: 6 सड़कें | 17.33 किमी | ₹15.44 करोड़

लंबे समय से ग्रामीणजन इन मार्गों की मांग कर रहे थे। जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार उठाई गई समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े प्रयासों के कारण यह मांग शासन स्तर तक पहुंच सकी और आज उसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

इन सड़क निर्माण कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, कृषि उपज के परिवहन में सुविधा मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

विधायक दिलीप लहरिया जी ने कहा कि “यह सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। ग्रामीणों की मांग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ ही मस्तूरी विधानसभा के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।”

विधायक दिलीप लहरिया जी ने बताया कि आने वाले समय में PMGSY-4 के बैच–2 एवं बैच–3 के माध्यम से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की 17 और सड़कों को भी स्वीकृति दिलाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण बस्तियों को पक्की सड़क से जोड़ा जा सके।

विधायक श्री लहरिया ने कहा कि “मस्तूरी विधानसभा का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसे मूलभूत विषयों पर लगातार काम किया जा रहा है।”

इन कार्यों का टेंडर शीघ्र जारी किया जाएगा।

टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही संबंधित कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि पर विधायक दिलीप लहरिया जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे मस्तूरी विधानसभा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Author Photo

प्रमोद रजक

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text