अतुल्य भारत चेतना (खुमेश यादव)
नारायणपुर। नारायणपुर में बीती रात चोरों ने भगवान के घर में जाकर चोरी को अंजाम दिया है। वर्तमान की घटना नारायणपुर की प्रसिद्ध।
कुम्हारपारा स्थित पहाड़ी मंदिर की है यहां पर रात में चोरों ने माता दंतेश्वरी के दान पेटी की हजारों रुपए और चांदी का मुकुट व छत्तर चुरा कर ले गए। इस घटना की जानकारी योग करने के लिए वहां जाने वाले नगर के लोगों के द्वारा हुई। जब वो लोग सुबह सवेरे मंदिर पहुंचे तब उन्होंने ताला टूटा हुआ देखकर मंदिर समिति को सूचना दी। नारायणपुर में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इस बात का पता पिछले दिनों एक ही रात में पांच मंदिरों को निशाना बनाया गया। उस घटना में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ना चोर पकड़े गए और ना ही चोरी किए गए पैसे की जानकारी है।

इसे भी पढ़ें (Read Also): शहीद भगत सिंह ब्लड सेवा सोसाइटी, मोगा द्वारा महिला वर्ग की नई टीम का चयन
जिससे नारायणपुर में भक्तों में काफी रोष व्याप्त है। क्या नारायणपुर पुलिस नींद में है जबकि इससे पहले भी इस मंदिर में चोरी की घटना सामने आई थी, इस बात को लेकर मंदिर के सदस्यों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाये हैं।
इस घटना पर सनातन धर्म मंच के युवा संगठन ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि, एस.पी. नारायणपुर और कलेक्टर नारायणपुर को तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करना चाहिए। यदि एक सप्ताह में चोर और माता के गहने नहीं मिले तो डी.जी.पी. से संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही करने का आग्रह किया जायेगा और पूरे जिले में चक्का जाम किया जायेगा।

