Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

छापामारी की कार्यवाही में सीज़ किया गया 7666 लीटर मिलावटी घी सीज़ किये गये घी का मूल्य रू. 53 लाख 66 हज़ार 368 देर रात्रि 01 बजे तक चली सीज़र की कार्रवाई

छापामारी की कार्यवाही में सीज़ किया गया 7666 लीटर मिलावटी घी ,सीज़ किये गये घी का मूल्य रू. 53 लाख 66 हज़ार 368देर रात्रि 01 बजे तक चली सीज़र की कार्रवाई

सूरज कुमार तिवारी

संवाददाता बहराइच

बहराइच 21 दिसम्बर 2025 दिन सोमवार। सहायक आयुक्त (खाद्य), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. अमर सिंह वर्मा ने बताया कि 20 दिसम्बर 2025 की रात को सूचना प्राप्त हुयी थी कि व्रजवासी ब्राण्ड का मिलावटी घी (गाय का घी एवं देसी घी) राजकोट, गुजरात से बहराइच लाया गया है। प्राप्त अभिसूचना के आधार पर मोहल्ला सालारपुर, निकट महम्दा रेलवे क्रासिंग, बहराइच स्थित एन.आर. डिस्ट्रीब्यूटर्स के गोदाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा छापा मारा गया। जहाँ पर 100 मि.ली., 200 मि.ली., 500 मि.ली., 01 लीटर व 15 लीटर की पैकेजिंग में घी संग्रहित किया हुआ पाया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा विभिन्न बैच नम्बरों के कुल 05 नमूने संग्रहित कर कुल मात्रा 7666 लीटर घी सीज़ किया गया जिसकी कुल कीमत रू. 53 लाख 66 हज़ार 368 मात्र है। श्री वर्मा ने बताया कि छापेमारी की कार्यवाही देर रात्रि 01ः00 बजे चली तथा सीज़ किये गये नमूने जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे है। जिसकी जाँच फास्ट ट्रैक प्रक्रिया से की जायेगी। सीज़ किये गये नमूनों की जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त होने की संभावना है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर जांच रिपोर्ट के परिणाम के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text