इसे भी पढ़ें (Read Also): पुलिस के हत्थे चढे तीन खाईबाड़
बहराइच। बहराइच के झिगहा घाट स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष गिरीश पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश पटेल के अपना दल एस उत्तर प्रदेश के मुख्य संगठन में प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। अपने संबोधन में ओम प्रकाश पटेल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल का धन्यवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में अर्जुन सिंह पटेल, अविनाश साहू, सत्येंद्र वर्मा, डॉ. रामगोपाल प्रजापति, शकील अहमद, राम मोहन पटेल, अर्जुन सिंह लोधी, राम समुझ यादव, विवेक जाटव, मदनलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

