खटीमा, 8 दिसंबर 2025: खटीमा में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा सिख धर्म के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह के सामने आयोजित किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार “हरक सिंह रावत मुर्दाबाद” के नारे लगाए और कहा कि सिख समाज पर ऐसी अशोभनीय टिप्पणियाँ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। प्रदर्शनकारियों ने हरक सिंह रावत के कथित शब्दों को उनके चरित्र का प्रतिबिंब बताया।
इसे भी पढ़ें (Read Also): नाले में फंसे गोवंश का भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित मोदी की पहल से सफल रेस्क्यू
इस अवसर पर पंजाबी महासभा ने भी रावत की टिप्पणियों की कड़ी निंदा की और कहा कि उन्हें अकाल तख्त के सामने उपस्थित होकर माफी मांगनी चाहिए।
प्रदर्शन में खटीमा के नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, गुरुद्वारा सिंह सभा के उपाध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह, और भाजपा के स्थानीय नेता मनोज वाधवा, आशीष श्रीवास्तव, अर्पित कलौनी, रवीश भटनागर, कमल चौहान, विजय गुप्ता, दीपक सामंत, जतिन बत्रा, संतोष अग्रवाल, विवेक गुप्ता, सुमित ठाकुर, विक्की अंसारी, मेहताब राजा, चंद्रशेखर कश्यप, महेश वाल्मीकि, रविंदर रैना सहित कई लोग उपस्थित रहे।
भाजपा का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणियाँ सामाजिक सद्भाव को भंग करती हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

