पंतनगर, 8 दिसंबर 2025: पंतनगर विश्वविद्यालय के रजत जयंती छात्रावास में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी उस समय मिली जब छात्र अक्षत को नाश्ते के लिए बुलाने उसके साथी छात्र उसके कमरे में पहुंचे और उन्हें फंदे से लटका हुआ पाया। छात्रों ने तुरंत उसे उतारा और घटना की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन, सुरक्षा विभाग, वार्डन और अधिष्ठाता छात्र कल्याण को दी।
इसे भी पढ़ें (Read Also): दुर्घटनाग्रस्त वाहन के गहरी खाई में गिरने से घायल हुये व्यक्तियों का किया रेस्क्यू।
सूचना मिलते ही मौके पर सुरक्षा अधिकारी, वार्डन, प्रबंधक और पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस ने छात्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक छात्र रुड़की का निवासी था।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटनास्थल पर शांति बनाए रखने और छात्रों को मानसिक सहारा देने के लिए तुरंत कदम उठाए हैं।

