हर्षोल्लास के साथ हुआ दत्तात्रेय जयंती संपन्न
—————————–
इसे भी पढ़ें (Read Also): प्रशिक्षण से अनुपस्थित 31 कार्मिकों पर दर्ज होगी एफआईआर
श्री मद्भागवत कथा एवं विष्णु महायज्ञ का हुआ आयोजन
——————
रतनपुर , पौराणिक नगरी रतनपुर में 26 दिसंबर को सती अनुसूया एवं महर्षि अत्रि के पुत्र भगवान दत्तात्रेय की जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री मद्भागवत कथा एवं विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। रतनपुर के ऐतिहासिक वृद्धेश्वर महादेव मंदिर के ठीक सामने दत्तात्रेय भगवान की मंदिर है। जिसकी स्थापना महंत तारकेश्वर पुरी महराज ने किया था। यहां श्री राम टेकरी मंदिर के तलहटी में स्थित यज्ञ स्थल में विष्णु महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के आयोजक महंत तारकेश्वर पुरी महराज जी ने बताया कि दत्तात्रेय जयंती 11 वर्षों से मनाई जा रही है। प्रतिवर्ष जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष भी विष्णु महायज्ञ के साथ श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। साथ ही प्रतिदिन मानस गायन , भजन संध्या, भजन निशा का कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही सामूहिक भंडारे का भी आयोजन किया गया। यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भगवान दत्तात्रेय जयंती संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर एवं आसपास गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किए।
रतनपुर से प्रमोद कश्यप
