05 दिसम्बर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना अन्तर्गत संचालित धान क्रय का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति कैसरगंज मे खाद्य एवं रसद विभाग के विपणन शाखा द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र कैसरगंज प्रथम व तृतीय तथा पीसीएफ संस्था द्वारा संचालित केन्द्र-सहकारी संघ लि. फखरपुर का औचक निरीक्षण किया। कैसरगंज मण्डी प्रथम के निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी पीयूष श्रीवास्तव, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उपस्थित मिले। केन्द्र पर बैनर लगा पाया गया तथा कांटा, पावर डस्टर, नमीमापक यंत्र आदि केन्द्र पर उपलब्ध था। केन्द्र प्रभारी ने बताया कि 04 दिसम्बर तक 57 किसानों से 3264.60 कुन्तल धान खरीद की गयी है, जिसके सापेक्ष 548 कुन्तल धान सम्बद्ध राइस मिल को प्रेषित किया गया है। मौके पर मौजूद कृषक ग्राम कुड़नी निवासी आफाक अहमद पुत्र मुमताज अहमद की तौल चल रही थी।
इसी प्रकार कैसरगंज मण्डी तृतीय के निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी जीत सिंह उपस्थित मिले। बताया गया कि अब तक 27 कृषकों से 1578.80 कुन्तल धान खरीद करते हुए सम्बद्ध राइस मिल को 250 कुन्तल धान का प्रेषण किया गया है। मौके पर ग्राम देवलखा निवासी कृषक हुकुम चंद वर्मा पुत्र भगौती प्रसाद वर्मा के उपज की तौल हो रही थी। कृषकों से संवाद करने पर बताया गया कि धान बेचने हेतु कोई परेशानी नही हुई है। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि केन्द्रों पर आने वाले कृषकों सेे नियुमानुसार धान की तौल करायी जाये, इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली न की जाय। डीएम द्वारा केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि किसानो से सम्पर्क कर उनके पंजीकरण एवं सत्यापन में आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए अधिक से अधिक किसानो का धान विक्रय करते हुए उपरोक्त दोनो केन्द्रों को आवंटित क्रय लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति सुनिश्चित की जायें।
इसे भी पढ़ें (Read Also): अतिरिक्त जिला कलक्टर केकड़ी ने टांटोटी तहसील में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
इसी प्रकार पीसीएफ संस्था द्वारा संचालित केन्द्र-सहकारी संघ लि. फखरपुर के निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी प्रवीण सिंह उपस्थित मिले। केन्द्र पर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण पायी गयी। केन्द्र पर बैनर लगा पाया गया तथा कांटा, पावर डस्टर, नमीमापक यंत्र आदि केन्द्र पर उपलब्ध पाया गया। बताया गया कि 04 दिसम्बर तक 07 किसानों से 622.40 कुन्तल धान खरीद की गयी है। मौके पर कृषक ग्राम मोहम्मदपुर निवासी कृषक रामराज गुप्ता पुत्र मथुरा प्रसाद की तौल चल रही थी। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि किसानो के साथ सहयोगात्मक रवैया अख्तियार कर तेजी से धान खरीद सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, खाद्य एव विपणन अधिकारी रूपेश कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

